फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Discussion held on goals to enhance teaching quality

Ambedkar Nagar News: शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लक्ष्यों पर हुई चर्चा

Tue, 21 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on goals to enhance teaching quality
आलापुर। विकास खंड रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अछती में मंगलवार को न्याय पंचायत संदहा मजगवां की संकुल शिक्षक बैठक आयोजित हुई। एआरपी ईशान श्रीवास्तव ने विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, अधिगम अंतर को कम करने और पठन संस्कृति को सशक्त बनाने पर चर्चा की। पहले सत्र में संकुल शिक्षक अशोक कुमार ने 10 प्रभावी शिक्षण व्यवहार विषय पर प्रस्तुति देते हुए व्यवहार परिवर्तन, सहभागितापूर्ण शिक्षण, प्रश्न आधारित अधिगम और एक्शन कार्ड के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। दूसरे सत्र में दिलशाद अहमद और मुख्तार अहमद ने अधिगम अंतर को दूर करने की रणनीति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

तीसरे सत्र में व्यास मुनि ने पठन संस्कृति के विकास पर प्रस्तुति देते हुए विद्यालय पुस्तकालय के बेहतर उपयोग, दैनिक पठन गतिविधियों की आदत विकसित करने के उपाय साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed