{"_id":"d066b861ba59bc783f763bca06f4ae40","slug":"discusses-the-problems-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर चर्चा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन की शनिवार को हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन डीएम विवेक को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद चौधरी ने बताया कि अकबरपुर व कटेहरी क्षेत्र के किसान बिजली आपूर्ति व्यवस्था से परेशान हैं। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन सुधार नहीं हुआ। किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। सभी माइनरों में पर्याप्त मात्रा में पानी टेल तक पहुंचाने, मिझौड़ा मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया का अविलंब भुगतान कराने, ओलावृष्टि, दैविक आपदा एवं सूखा से प्रभावित किसानों को सहायता राशि दिलाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर दीपक, अमरजीत, सियाराम वर्मा, रामसूरत, हीरालाल, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन