फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dipping in Saryu on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

Fri, 24 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dipping in Saryu on Mauni Amavasya
फोटो 29, अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। माघ माह की मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया, और दान पुण्य किया। अन्य क्षेत्रों में भी यह पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालु स्नान व पूजन तक मौन रखते हैं। ऐसा करने से अक्षुण्य फल मिलता है। इस परंपरा का निर्वहन करने के लिए नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार मौनी अमावस्या के मौके पर तहसील क्षेत्र के चहोड़ाघाट, नयाघाट सहित सरयू नदी के अन्य घाटों पर स्नान पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भोर में स्नान पूजन के लिए रात में ही दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु घाटों पर पहुंच गए थे। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भोर से ही स्नान व पूजन का दौर शुरु हो गया। मान्यता है कि भोर में मौन रखकर स्नान करने से अक्षुण्य फल मिलता है। इसके चलते ही सुबह के समय घाटों पर भारी भीड़ दिखी। घाटों पर स्नान पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ जगदीश लाल ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित थाने की पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार ठंडी हवाओं के बावजूद कम्हरिया व चाड़ीपुर घाट पर बड़ी तादाद में एकत्र श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाई। थाना प्रभारी रामलखन पटेल लगातार दल बल के साथ दोनों घाटों पर जायजा लेते रहे। एसडीएम व सीओ आलापुर भी निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार बाबा निहाल दास की कुटी पर स्नान पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। एसओ महरुआ शंभूनाथ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर भ्रमण किया। टांडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed