{"_id":"6a873336763ebd85710ebf91","slug":"dilip-in-the-current-government-the-future-of-students-is-bleak-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163228-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सरकार में छात्रों का भविष्य अंधकारमय : दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान सरकार में छात्रों का भविष्य अंधकारमय : दिलीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने देश और प्रदेश में छात्रों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और वर्तमान सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए।
अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में छात्रों का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिसके कारण कम उम्र के छात्र अपने भविष्य को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा बसपा शासनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बसपा के चार बार के शासनकाल में शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया गया, जिसका प्रभाव आज भी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं, दूसरी ओर सरकारें इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही हैं। बहुजन समाज पार्टी देश भर में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है और उनके हितों का समर्थन करती है। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने की व संचालन जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। इस दौरान मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, सभाजीत, जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, जिला महासचिव रोहित प्रजापति, जिला सचिव राधेश्याम राजभर, विजय, जंग बहादुर आदि उपस्थित रहे।