फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital X-ray test did not happen even on the second day

दूसरे दिन भी नहीं हुई डिजिटल एक्स-रे जांच

Sat, 05 Nov 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray test did not happen even on the second day
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे ठप होने से भटकते रहे मरीज। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में प्लेट के अभाव में डिजिटल एक्स-रे सेवा शनिवार को भी ठप रही। कभी प्लेट का अभाव तो कभी तकनीकी खराबी का हवाला देकर अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है। 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचने वाले मरीज मजबूरी में शनिवार को भी मायूस होकर वापस जाते दिखे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सेवा सुचारु नहीं हो पा रही है। माह में 10 से 15 दिन यह सेवा अक्सर प्रभावित रहती है। अस्पताल कर्मचारी कभी प्लेट न होने की जानकारी देते हैं तो कभी मशीन में तकनीकी गड़बड़ी। जिला अस्पताल में निशुल्क व बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों की उम्मीद को ऐसे में अक्सर झटका लगता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिन से एक बार फिर यह सेवा ठप चल रही है। शुक्रवार को 50 से 60 मरीजों को वापस लौटना पड़ा था। मरीजों को उम्मीद थी कि शायद अगले दिन प्लेट उपलब्ध हो जाए। ऐसा हो नहीं सका। शनिवार को 70 से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मिले सलाहुउद्दीनपुर निवासी निरमोही ने बताया कि वे शुक्रवार को भी अपने रिश्तेदार का एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल आए थे। प्लेट के अभाव में जांच नहीं हो सकी। उन्हें उम्मीद थी कि शनिवार को एक्स-रे हो जाएगी। आज भी वही समस्या बताई जा रही है। अस्पताल में यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि दोबारा जांच कब शुरू होगी।

बसखारी के प्रमोद कुमार अपनी मां का एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल में भटकते दिखे। इसी तरह कई अन्य मरीज अस्पताल में जांच के लिए परेशान रहे। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एक-दो दिन में प्लेट उपलब्ध हो जाएगी। सामान्य एक्स-रे जांच सेवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed