फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diesel theft gang targeted two vehicles

Ambedkar Nagar News: डीजल चोरी गैंग ने दो वाहनों को बनाया निशाना

Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Diesel theft gang targeted two vehicles
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर चोरों ने दो ट्रकों से पौने तीन सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। सफेद रंग की जीप से पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार होने में सफल रहे। घटना ने पुलिस की रात्रिगश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। पूरा घटनाक्रम एक ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लंबे समय तक डीजल चोरी के लिए बदमाशों के सक्रिय रहने की खबरों के बीच जिले में भी डीजल चोर गैंग की आमद हो गई है। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को इस गैंग के सदस्य निशाना बना रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले नेशनल हाईवे पर महरुआ के निकट खड़ी ट्रक से 70 लीटर डीजल निकाल लिए जाने का मामला सामने आया था। शोर हो जाने की वजह से गैंग के सदस्य पूरा डीजल निकाले बगैर फरार हो गए थे। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया था।
विज्ञापन

अब रविवार रात अकबरपुर नगर के निकट गैंग ने दो ट्रकों को निशाना बना डाला। कटरिया याकूबपुर मोड़ के निकट टांडा रायबरेली नेशनल हाईवे पर स्थित सेठ द ढाबा के निकट गोरखपुर से आकर खड़े कंटेनर से चोरों ने सवा दो सौ लीटर डीजल निकाल लिया। ड्राइवर उस समय गाड़ी में ही सो रहा था। उसे चोरी की जानकारी सुबह हो सकी। चालक अतुल ने ढाबे के कर्मचारियों को बताया तभी वहां खड़े एक अन्य ट्रक के चालक कमलेश ने जानकारी दी कि उसकी गाड़ी से भी 50 लीटर डीजल चोरी हो गया है। वह देर रात महुवरिया टांडा से वापस लौटा था। इसके बाद ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी कर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेखौफ होकर दिया अंजाम
डीजल चोरी गैंग के सदस्यों की करतूत ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिख रहा कि गैंग के सदस्य सफेद रंग की जीप से भोर में चार बजे करीब आकर रुकते हैं। इसके बाद पलक झपकते दोनों वाहनों से डीजल चोरी कर लेते हैं। करीब आधा दर्जन सदस्य इस गैंग में हैं। गैंग के सदस्य वाहन लेकर कटरिया की तरफ से वहां पर पहुंचे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर वे बसखारी रोड की तरफ भाग निकले।

नहीं है घटना की जानकारी
ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। जानकारी कराई जाएगी। - संजय कुमार पांडेय, कोतवाल अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed