{"_id":"573b57fc4f1c1ba171ac6e9d","slug":"diarrhea-is-not-stopped-five-more-admited","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया, पांच और भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया, पांच और भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 17 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती डायरिया पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच दिन प्रतिदिन डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। मंगलवार को पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, संक्रामक रोग भी तेजी के साथ अपने पांव पसार रहे हैं। इन पर अंकुश पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।
न तो ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा सका है और न ही इससे बचने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक ही किया गया। इसी का नतीजा है कि डायरिया का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी डायरिया से पीड़ित पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी बाजार निवासी अनीता (23) पत्नी विनोद मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई।
उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना अन्तर्गत मानिकपुर गांव निवासिनी सोनू (18) पुत्री लालसहाय को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत मखदूमपुर गांव निवासिनी शिखा (17) पुत्री रामसूरत भी डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्कीबाजार निवासी कांती (30) पत्नी सुरेंद्र को मंगलवार सुबह डायरिया से पीड़ित होने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी अमरनाथ (30) पुत्र राजाराम मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुआ।