{"_id":"68cd9506b6f86b1bd70a851b","slug":"diamond-ring-stolen-from-jewellery-shop-friends-wife-accused-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142317-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सराफा दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी, दोस्त की पत्नी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सराफा दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी, दोस्त की पत्नी पर आरोप
Fri, 19 Sep 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर की बिजली कॉलाेनी में सराफा दुकान से दो सोने की चेन उधार लेने व एक हीरे की अंगूठी चोरी करने का मामला सामने आया है। रुपये मांगने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसकी शिकायत शुक्रवार को जाफराबाद निवासी पीड़ित दुकानदार राजकुमार सोनी ने पुलिस से की है।
शिकायत में बताया कि छह मई की शाम करीब 5 बजे उनके मित्र की पत्नी दुकान पर आई थीं। गहने देखने के बहाने उसने एक हीरे की अंगूठी उठाकर अपने पास रख लिया। उस समय चोरी का पता नहीं चला। इसके बाद वह दो सोने की चेन भी ले गई थीं। इनकी कीमत लगभग दो लाख दस हजार रुपये है। उन्होंने बाद में भुगतान करने का आश्वासन दिया। काफी समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। इस बीच पता चला कि हीरे की अंगूठी भी गायब है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी महिला चोरी करते हुए पाई गई। इस पर उसने रुपये मांगे तो उसके मित्र ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।