फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dialysis service started in district hospital

जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू

Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
dialysis service started in district hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ करतीं विधायक संजू देवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गुरुवार को समारोह पूर्वक डायलिसिस लैब का शुभारंभ किया गया। टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने फीता काटकर लैब की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में डायलिसिस लैब के संचालन से संबंधित मरीजों को अन्य जनपदों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। डीएम सैमुअल पॉल एन ने भी मरीजों से इस सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस की प्रक्रिया के लिए लखनऊ व अयोध्या जैसे जनपदों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह सुविधा अब संबंधित मरीजों को जिला अस्पताल में ही मुहैया होगी। इसी बीच गुरुवार को जिला अस्पताल में डायलिसिस लैब का शुभारंभ हुआ। टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल ने अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के साथ मिलकर फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अब अन्य जनपदों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार की सकारात्मक पहल के चलते अब मरीजों को जिला अस्पताल में ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। विधायक अनीता कमल ने कहा कि डायलिसिस प्रक्रिया के लिए मरीजों को लखनऊ आदि जनपदों का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन यह सुविधा जिला अस्पताल में हो जाने से उन्हें बेवजह चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि सरकार की इस सकारात्मक पहल से मरीजों की मुश्किलें कम होंगी। यह सुविधा जिले के लिए काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि जिला अस्पताल में अब मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इससे संबंधित मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ से निजात मिलेगी। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने भी डायलिसिस लैब के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम मरीज का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए चिकित्सक का रेफर पर्चा तथा एक आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। साथ ही अस्पताल से एक रुपये की पर्ची लेनी पड़ेगी। बताया कि डायलिसिस के लिए कुल 17 बेड का प्रावधान किया गया है। छह मशीनों से कार्य होगा। बताया कि डायलिसिस तीन शिफ्ट में की जाएगी। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक यह कार्य होगा। एक दिन में कुल 18 मरीजों की डायलिसिस की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सीडीओ घनश्याम मीणा, रीजनल मैनेजर अखिलेश यादव व सेंटर मैनेजर शुभम गिरि आदि मौजूद रहे।

निशुल्क सेवा से मरीजों को मिली राहत
डायलिसिस कराने पहुंचे मीरानपुर निवासी मरीज समीर कुमार ने बताया कि वे चार वर्ष से किडनी की बीमारी से परेशान हैं। अब तक लखनऊ के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कराई जा रही थी। खुशी जताते हुए कहा कि अब जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस हो जाने से परिवार को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक अन्य मरीज बंदीपुर निवासी वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि वे दो वर्ष से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। जलालपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कराना आर्थिक रूप से काफी महंगा साबित हो रहा था। मजबूरी के कारण वहां डायलिसिस करानी पड़ रही थी। अब मुफ्त में यह सेवा शुरू हो जाने से हम सभी ने काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed