फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhruv achieved the 1468th rank in IIT-JEE Advanced

Ambedkar Nagar News: आईआईटी-जेईई एडवांस में ध्रुव ने हासिल की 1468वीं रैंक

Mon, 01 Jun 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dhruv achieved the 1468th rank in IIT-JEE Advanced
जलालपुर के अंबरपुर गांव में ध्रुव को सम्मानित करते सपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. अभिषेक
अंबेडकरनगर। जलालपुर के अंबरपुर निवासी ध्रुव प्रताप सिंह ने आईआईटी-जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 1468वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ध्रुव के पिता दिनेश प्रताप सिंह व्यवसायी और मां गृहिणी हैं। दो भाई-बहनों में ध्रुव सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन

उनकी बहन पलक सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। ध्रुव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान हाईस्कूल की परीक्षा रेडिएंट इंटर कॉलेज जलालपुर से 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 97 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इन दिनों वे कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजनों को दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed