फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dharmik Sthal

धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीण भड़के

Tue, 05 May 2020 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Dharmik Sthal
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंहपुर व सहसा गांव में स्थित काली मंदिर व शिवलिंग के मंगलवार सुबह क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सहसा गांव के एक युवक को मंदिर व शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पकड़ लिया। उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम व सीओ आलापुर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही क्षतिग्रस्त मंदिर व शिवलिंग को दुरुस्त कराया। अधिकारियों के अनुसार क्षतिग्रस्त करने वाला युवक विक्षिप्त है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उस समय सिंहपुर गांव में हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित पोखरा परिसर में स्थित शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उनमें आक्रोश फैल गया। थानाध्यक्ष जहांगीरगंज नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच जानकारी मिली कि सहसा गांव के ग्राम प्रधान देवव्रत मिश्र के घर के सामने स्थित काली मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। साथ ही एक युवक ने गांव के बाहर स्थित डीह स्थान पर भी तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्राम प्रधान देवव्रत ने कुछ ग्रामीणों के साथ डीह स्थान पहुंचकर क्षतिग्रस्त करने वाले युवक को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान सहसा गांव के दलित बस्ती निवासी युवक के रूप में हुई। एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ जगदीशलाल टम्टा भी पुलिस टीम के साथ सिंहपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही क्षतिग्रस्त शिवलिंग व काली मंदिर में क्षतिग्रस्त मूर्ति को दुरुस्त कराया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ ने बताया कि किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed