फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhanteras: business worth Rs 100 crores

धनतेरस : 100 करोड़ का होगा कारोबार

Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: business worth Rs 100 crores
शहजादपुर के फव्वारा तिराहे के पास सजी बर्तन की दुकान।
अंबेडकरनगर। धनतेरस के स्वागत को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की बाजारें सजकर तैयार हैं। अब मंगलवार को करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कपड़ों से लेकर कार, ट्रैक्टर, बाइक, सराफा आदि के शोरूम पूरी तरह सज गए हैं। बर्तनों व मूर्तियों की अस्थाई दुकानों ने भी जगह-जगह अपना स्थान बना लिया है। अब धनतेरस पर सभी बाजारों में काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धनतेरस मंगलवार को है, लेकिन उससे पहले ही जिले में चहुंओर उल्लास का माहौल है। मुख्य रौनक शहजादपुर चौक व आसपास के इलाकों में दिखाई दी। अकबरपुर नगर के शहजादपुर नई सड़क भी ग्राहकों के स्वागत को लेकर तैयार दिखी। अयोध्या मार्ग, बस स्टेशन क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य क्षेत्र की बाजारों में सभी प्रकार की दुकानें सज उठी हैं।
विज्ञापन


खरीदारों को आकर्षित करने के लिए रंगबिरंगी झालरों से दुकानें सजाई गई हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त का कहना है खरीदारों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखते हुए अनुमान है कि इस बार लगभग सौ करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की खरीद पर दो लाख तक की छूट
अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित गीता हुंडई कार शोरूम के सेल्समैन किशन विश्वकर्मा ने बताया कि 26 कार की बुकिंग हुई है।
विगत वर्ष 24 कार की बुकिंग थी। कार में क्रेटा की मांग अधिक है। अलग-अलग कार की खरीद पर 65 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की छूट का ऑफर है।



सराफा कारोबार तोड़ेगा पिछले वर्षों का रिकार्ड

अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा स्थित अग्रहरि बर्तन स्टोर के मालिक फूलचंद्र ने बताया कि बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने को देखते हुए न सिर्फ बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है, बल्कि अपने कुछ रिश्तेदारों को भी दुकान पर बुलाया है। शहजादपुर के वरिष्ठ सराफा व्यावसायी सुरेश सेठ ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सोने व चांदी के आभूषण की बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि धनतेरस के दिन सराफा कारोबार पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ देगा। बताया कि मांग को देखते हुए सोने के आधुनिक डिजाइन के आभूषण अधिक मंगाए हैं। इसी प्रकार ई रिक्शा, साइकिल, लाई चूरा व चीनी के बने मिठाई खिलौनों की दुकानें भी एक दिन पहले ही पूरी तरह सजकर तैयार हो गईं।

शहजादपुर के फव्वारा तिराहे के पास सजी बर्तन की दुकान।

शहजादपुर के फव्वारा तिराहे के पास सजी बर्तन की दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed