{"_id":"5fd3a37a8ebc3e41a512c253","slug":"dhan-khareed-ambedkar-nagar-news-lko554340270","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में बिचौलियों की भूमिका मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में बिचौलियों की भूमिका मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत जनपद में किसानों के धान क्रय करने के लिए संचालित कई क्रय केंद्रों का डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र पर तेजी देखने को मिली। डीएम ने रामपुर रामपट्टी साधन सहकारी समिति सहित सिझौली मंडी स्थित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी क्रय केन्द्रों का पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद न हो। यदि ऐसा होने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने शुक्रवार को सबसे पहले विकास खंड अकबरपुर के पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र रामपुर रामपट्टी का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार मिश्र मौके पर मौजूद मिले। कृषक परवीन की एक ट्राली धान तौल किया जा रहा था। इस केंद्र पर शुक्रवार को बाबूराम का 50 कुंतल, अखिलेश का 60 कुंतल, विंध्यवासिनी का 40 कुंतल धान की तौल की जा चुकी थी। इस केंद्र पर नियमित धान तौल की उठान पायी गई। केंद्र पर अच्छी वैरायटी का विनोइंग फैन लगाया गया था। मौके पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। इस दौरान जिला प्रबंधक पीसीएफ सुशील कुमार, एआर कोआपरेटिव प्रवीण कुमार मौके पर उपस्थित थे। इसके उपरांत डीएम मंडी परिषद सिझौली पहुंचकर मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का जायजा लिया। जिला सहकारी सभा द्वारा संचालित केंद्र का डीएम ने जायजा लिया।
मौके पर केंद्र प्रभारी संजय कुमार ने अवगत कराया कि शुक्रवार को कृषक लालमणि का 64 कुंतल, मंशाराम का 52 कुंतल, घनश्याम का 54 कुंतल, भोंगे का 45 कुंतल धान तौल की जा चुकी है। केंद्र पर दो विनोइंग फैन द्वारा क्रय प्रक्रिया की जा रही थी। केंद्र पर कुल 12 पल्लेदार लगाए गए थे। इसके उपरांत डीएम ने एफसीआई द्वारा संचालित केंद्र का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी सुजीत मौर्य ने अवगत कराया कि केंद्र पर शुक्रवार को कुल 230 कुंतल धान तौल की जा चुकी है। इसमें राजेंद्र का 57 कुंतल, छोटेलाल का 40 कुंतल, कल्पदेवी का 19 कुंतल, दिनेश का 20 कुंतल, विपिन का 10 कुंतल शामिल है। मौके पर राजेश्वरराज की धान तौल की जा रही थी।
विज्ञापन
डीएम ने खाद्य एवं रसद द्वारा संचालित प्रथम एवं द्वितीय केंद्र का जायजा लिया गया। मौके पर केंद्र प्रभारी शैलेंद्र प्रताप गौड़ एवं विपणन सहायक प्रभात सिंह उपस्थित रहकर किसानों का धान तौल करा रहे थे। विपणन सहायक ने बताया कि प्रथम केंद्र पर विजयबहादुर का 46 कुंतल, सरोज चौधरी का 94 कुंतल, दिलीप वर्मा का 64 कुंतल धान तौल किया जा चुका है। तालुकदार का तौल चल रहा था एवं दूसरे केंद्र पर ओमप्रकाश उपाध्याय का 49 कुंतल, अवधेश का 30 कुंतल एवं सुरेश का 170 बोरी धान तौल की जा रही थी। डीएम ने सभी को निर्देशित किया कि पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के धान की तौल करायी जाए। यदि बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद होता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।