फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhan Khareed

क्रय केन्द्र पर ताला लगा प्रभारी नदारद, धान बिक्री को भटक रहे किसान

Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dhan Khareed
राजेसुल्तानपुर। धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति सैथुआ पर धान की खरीदारी न होने के कारण किसान खासे परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि समिति पर क्रय केंद्र खुलने का बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन इस पर अक्सर ताला लटका रहता है। ऐसे में उन्हें बार-बार समिति का चक्कर काटना पड़ रहा है। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मजबूरी में उन्हें अपनी उपज सस्ती दर पर आढ़तियों के हाथों बेचनी पड़ रही है। किसानों ने अधिकारियों से औचक निरीक्षण अभियान चलाकर क्रय केंद्र पर खरीद कार्य शुरू कराने की मांग की है। जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति सैथुआ किसानों के लिए काफी लाभदायी है। बड़ी संख्या में किसान इस समिति का लाभ उठाते हैं। खाद, बीज के अलावा क्रय केंद्र बनने पर किसान आसानी से अपनी उपज भी बेच पाते हैं। किसानों की इसी सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सैथुआ समिति को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। एक नवंबर से शासन के निर्देश पर क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू है, लेकिन सैथुआ क्रय केंद्र पर अभी तक धान की खरीद नहीं शुरू हो पाई है। सरकार किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन मातहत हैं कि वह सरकार के सारे दिशा निर्देशों का माखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। खरीद कार्य शुरु हुए 22 दिन का समय बीत गया, लेकिन अभी तक यहां धान खरीद का श्रीगणेश नहीं हो सका है। किसानों का आरोप है कि अक्सर क्रय केन्द्र में ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

मुबारकपुर पिकार के किसान प्रभाकर तिवारी, राजेश यादव, हृदय नाराय, सुभाष व सूर्यभान आदि का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते ही क्रय केन्द्र पर यह मनमानी जारी है। यदि अधिकारी क्रय केन्द्रों के निरीक्षण पर निकलते तो प्रभारी इस तरह की मनमानी न करते।किसानों को जहां अपनी उपज का मूल्य 1815 से 1835 रुपए प्रति क्विंटल मिलता, वहीं आढ़ती महज 1300 से 1400 रुपए क्विंटल ही खरीद रहे हैं। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 400 से 500 रुपए का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों आलापुर तहसील प्रशासन से अविलंब समिति पर खरीद कार्य शुुरु कराने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव, जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव व वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जल्द ही इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जाएगी। एसडीएम भरतलाल सरोज ने कहा कि जल्द ही क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed