फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhaan Khareed portal Closed

खरीद पोर्टल बंद, धान खरीद ठप

Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dhaan Khareed portal Closed
जमुनीपुर। खरीद पोर्टल बंद होने से साधन सहकारी समिति अशरफपुर पचाउख क्रय केंद्र पर धान खरीद का कार्य बीते लगभग एक सप्ताह से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। धान बिक्री के लिए किसान लगातार संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। अब संबंधित किसान आढ़तियों के हाथों औने पौने दाम पर धान बिक्री करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

धान बिक्री करने के लिए किसानों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अकबरपुर तहसील अन्तर्गत अशरफपुर पचाउख गांव स्थित साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर भी धान बिक्री करने के लिए पहुंचने वाले किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से धान खरीद का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। दरअसल किसान जब अपनी उपज लेकर संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंचते हैं, तो सचिव द्वारा बताया जाता है कि खरीद पोर्टल बंद है। पोर्टल बंद होने से भुगतान में समस्या होगी। जब तक पोर्टल नहीं शुरू होता, तब तक खरीददारी नहीं होगी।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते तो हैं, लेकिन उन्हें आयूसी ही हाथ लगती है। किसानों को अब अपनी उपज आढ़तियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान रामलौट, धनपत व बाबूलाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जा रहा है। इसके चलते ही उन्हें अपनी उपज आढ़तियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। उधर सचिव रामसुमेर वर्मा ने बताया कि खरीद पोर्टल बंद होने के चलते ही धान खरीद का कार्य नहीं हो पा रहा है। बताया कि समिति को 12 हजार कुंतल का लक्ष्य मिला था। अब तक 5 हजार कुंतल की खरीद हो सकी है। जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनका भुगतान कर दिया गया है। पोर्टल खुलने के साथ ही खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed