फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   devotthani Ekadashi

आज उल्लास के साथ मनाई जाएगी देवोत्थानी एकादशी, तैयारियां पूरी

Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
devotthani Ekadashi
अंबेडकरनगर। परिवार के सुख व समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले प्रबोधिनी एकादशी पर्व की तैयारियां एक दिन पहले मंगलवार को पूर्ण कर ली गईं। मंदिरों व घाटों की न सिर्फ समुचित साफ सफाई का कार्य एक दिन पहले पूरा कर लिया गया बल्कि रंग रोगन व साज सजावट भी पूरा किया गया। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए लगभग पूरे दिन जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। सिंघाड़ा, गन्ना व शकरकंद की जमकर खरीदारी की। साथ ही पर्व के दिन व्रत रखने वालों ने पूजन अर्चन व व्रत संबंधित सामग्रियों की भी बढ़ चढ़कर खरीदारी की। उधर पवित्र श्रवण क्षेत्र से प्रारंभ होने वाली सप्तकोसी परिक्रमा को लेकर भी सभी जरूरी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

एकादशी पर्व का उल्लास मंगलवार को जिले में चहुंओर दिखा। पर्व की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। पवित्र शिवबाबा, पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर के अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी स्थित मंदिरों की विशेष साफ सफाई का कार्य एक दिन पहले पूरा कर लिया गया। पर्व के दिन होने वाली सप्तकोसी परिक्रमा को लेकर भी तैयारियां पूरी हो गईं। बताते चलें कि सप्तकोसी परिक्रमा पवित्र श्रवणक्षेत्र से प्रारंभ होती है। इसे देखते हुए श्रवणक्षेत्र परिसर व सरोवर में विशेष साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए मंगलवार को दिनभर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में बड़ी संख्या में खरीदारों ने पहुंचकर खरीदारी की। जगह जगह सजी गन्ने, शकरकंद व सिंघाड़ा की खरीदारों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग, शहजादपुर, नई सड़क, बस स्टेशन क्षेत्र के अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर, रामनगर, जहांगीरगंज, बसखारी, कटेहरी, महरुआ, भीटी, हजपुरा के अलावा कई अन्य बाजारों में सजी गन्ने, शकरकंद व सिंघाड़ा की दुकानों पर सुबह से खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के दिन व्रत रखने वालों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर व्रत संबंधित सामग्रियों की बढ़ चढ़कर खरीदारी की। उधर पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने पर्व में गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed