फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees worshiped mother Chandraghanta

श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की उपासना

Thu, 15 Apr 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped mother Chandraghanta
अंबेडकरनगर। पवित्र नवरात्र पर्व के मौके पर गुरुवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की। मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों व मां के जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे। इससे समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों व घरों में सुबह से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने न सिर्फ माथा टेका, बल्कि पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान देश में फैली कोरोना महामारी को समाप्त करने की भी मन्नत मांगी गई।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व का उल्लास जिले में चहुंओर दिख रहा है। चारों तरफ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। गुरुवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में की। पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन के दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि मास्क भी श्रद्धालु लगाए रहे। मंदिरों में भी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था थी, तो एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जा रहा था। इस बीच श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेकने के साथ ही पुष्प अर्पित कर देश से कोरोना महामारी समाप्त होने की मन्नत भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मात्र परिवार के ही सदस्य इसमें शामिल होते हैं। पंडाटाला स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेशदास ने कहा कि पूजन-अर्चन का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इसी प्रकार से नई सड़क स्थित काली मंदिर, पटेलनगर स्थित दुर्गा मंदिर, नगर पालिका परिषद के बगल स्थित दुर्गा मंदिर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पर्व के मद्देनजर विशेष पूजा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed