{"_id":"d9350580373eb5936b4cb4535d730de5","slug":"devotees-worship-of-shiva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव का जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव का जयघोष से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवमंदिरों पर सुबह से से ही महिलाएं विशेष पूजन अर्चन के लिए हाथों में पूजा की थाली लिए पहुंचने लगीं। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीष लिया।
सावन की शुरुआत होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह पेड़ों पर झूले पड़ गए। महिलाओं व युवतियों ने हरी चूडिय़ां पहनकर सावन का स्वागत किया।
भगवान शिव भोले की विशेष पूजा अर्चना के लिए महत्वपूर्ण सावन का शनिवार को लोगों ने स्वागत किया। सुबह होते ही महिलाएं हाथों में पूजा की थालियां लेकर शिव मंदिरों में पहुंचने लगीं। शिव लिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूजन अर्चन का दौर शनिवार देर शाम तक जारी रहा।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों पर झूले पड़ गए। सावन के पहले दिन से ही शिवभक्त अयोध्या व टांडा पहुंचकर सरयू व घाघरा नदी से पवित्र जल लेने के लिए निकल पड़े। भगवा वस्त्र धारण कर कंधों पर कांवर लेकर कांवरियों का समूह पैदल ही अयोध्या की तरफ प्रस्थान करने लगा।
विज्ञापन
उधर जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में उत्साह व उल्लास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद भी इसका कोई प्रभाव उन पर नहीं पड़ा। कांवरियों के जत्थों ने नदी का पवित्र जल लेकर क्षेत्र के शिवमंदिरों में पहुंचकर हर हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया।
सावन के पहले दिन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों के निकट पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर अपनी पैनी निगाह रखे हुए थे।
एसपी पंकज ने बताया कि कांवरियां मेले को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी ने कोई गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।