{"_id":"624c8b718634a5051e7738b8","slug":"devotees-worship-mother-kushmanda-ambedkar-nagar-news-lko6247592167","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रतनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने की। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में सुबह व शाम होने वाली विशेष आरती में जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की, तो वहीं मंदिरों में बज रहे भक्तिमय गीतों व देवी मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
चैत्र नवरात्र पर्व का उल्लास जिले में चरम पर पहुंचने लगा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की विशेष पूजा-अर्चना मंदिरों में की गई। इस दौरान मंदिरों में होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। अकबरपुर नगर के पंडाटोला स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने कहा कि नवरात्र पर्व जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि पूजन-अर्चन का दौर तेजी से चल रहा है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व के मौके पर विशेष पूजन-अर्चन का दौर तेजी से चल रहा है। मूसेपुर कला स्थित दुर्गा मंदिर में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। गांव से जुड़े कलाकारों ने बिरहा गायन, लोकगीत व जगराता प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र प्रसाद यादव के संरक्षण में 40 वर्षों से यह भजन मंडली जनजागरण व जगराता का कार्यक्रम करती आ रही है। सोमवार देर शाम हुए आयोजन में हरीराम प्रजापति ने बिरहा गीत गाकर जहां लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, तो वहीं बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति ने भजन कीर्तन के दौरान बांसुरी वादन कर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर रामअनुज प्रजापति, दीपक गुप्ता, रामफेर सैनी, रमेश मौर्य, गंगई प्रजापति, रामदास मौर्य आदि मौजूद रहे।