फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees thronged to visit Sankat Mochak Hanuman

Ambedkar Nagar News: संकट मोचक हनुमान के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 09 May 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to visit Sankat Mochak Hanuman
अंबेडकरनगर। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में पूरे दिन जयकारे गूंजते रहे। बड़ा मंगल होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों पहुंचे और पूजन-अर्चन के साथ पवन पुत्र हनुमान की आरती उतारी। मंदिरों के बाहर कई जगह प्रसाद वितरण भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे। बड़ा मंगल की वजह से मंदिर में भी तैयारियां मुकम्मल थीं। हनुमान जी महाराज काे फूलों से सजाने के साथ ही मंदिर की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संकट मोचक हनुमान के दर्शन कर आरती उतारी। मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। शाम होने के साथ ही श्रद्धालुओं की लाइन दिखी। जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

इल्तिफातगंज मार्ग स्थित हनुमान मंदिर, शिवालय शहजादपुर स्थित हनुमान मंदिर, अकबरपुर रेलवे क्राॅसिंग स्थित हनुमान मंदिर, शहजादपुर चौक हनुमान मंदिर, रामजानकी हनुमान मंदिर सहित टांडा के हनुमानगढ़ी घाट सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की भीड़ भी मंदिरों में देखने को मिली। शहजादपुर चौक, तहसील तिराहा व इल्तिफातगंज रोड पर बड़ा मंगल के मौके पर हलवा पूड़ी, लड्डू, छोला चावल श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed