फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees leave for Sangam by trains

Ambedkar Nagar News: संगम के लिए ट्रेनों से रवाना हुए श्रद्धालु

Thu, 22 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees leave for Sangam by trains
ट्रेनों से श्रद्धालु रवाना हुए।
अंबेडकरनगर। माघ मेले में स्नान के लिए आस्था का प्रवाह लगातार चल रहा है। वसंत पंचमी पर प्रयागराज स्थित संगम में डुबकी लगाने के लिए ट्रेनों से बृहस्पतिवार को श्रद्धालु रवाना हुए। अकबरपुर रेलवे स्टेशन में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु तीर्थराज प्रयाग में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्साहित रहे। कोई मंदिर स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या तो कोई प्रयागराज स्नान करने के लिए रवाना हुआ। रेलवे ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन से 54 मिनट की देरी से दोपहर 2:10 बजे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन 04111 फुल होकर गई। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वसंत पंचमी की वजह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेन का इंतजार कर रहे बाबा वीरेंद्र दास त्यागी ने बताया कि अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। राम मंदिर हिंदू आस्था और भारत की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है, जो भगवान राम के दिव्य स्वरूप को दर्शाता है। अब आस्था को बरकरार रखने के लिए ट्रेन का इंतजार तो करना पड़ेगा।
विज्ञापन



प्रयाग में स्नान से मिलती है शांति
अकबरपुर के पहाड़पुर गांव की रीता मिश्रा 10 महिला साथी व एक पुरुष के साथ ट्रेन में सवार हुईं। उन्होंने बताया कि चारों धाम की यात्रा नहीं कर पाए तो सोचा प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर स्नान कर लें। माघ मेले का एक महत्वपूर्ण स्नान पर्व है, इसमें पापों का शुद्धिकरण और मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रयाग में स्नान से आत्मा को शांति मिलती है। वहां तक जाने के लिए थोड़ा कष्ट तो सहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed