फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees gathered in temples to worship Maa Chandraghanta

मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples to worship Maa Chandraghanta
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर मां भवानी की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नवरात्र व्रत के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की। सुबह से ही मंदिरों में मां के भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे, यह क्रम सारा दिन जारी रहा। मां शेरावाली के जयकारे से माहौल भक्तिमय नजर आया। एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर पुलिसकर्मियों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन सोमवार को चंद्रघंटा देवी की पूजा आराधना हुई। भक्तों ने स्वयं व परिवार के लिए विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेका और मनवांछित फल की कामना की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की विधिविधान से पूजा-अर्चना हुई। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पहले घरों में पूजा की फिर मंदिर पहुंच कर माथा टेका।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट गायत्री मंदिर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर व शहजादपुर शिवालय घाट स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की। टांडा, आलापुर, जलालपुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करते दिखे। मंदिरों में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस भी सक्रिय दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित अशोक पांडेय ने कहा कि देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। इसीलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। हमें मन, वचन और कर्म के साथ ही काया को विधि-विधान के अनुसार शुद्ध व पवित्र करके चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना करनी चाहिए। इससे सारे कष्टों से मुक्त होकर सहज ही परम पद के अधिकारी बन सकते हैं। यह देवी कल्याणकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed