फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees gathered in Shravan Dham for Saptkosi Parikrama

सप्तकोसी परिक्रमा के लिए श्रवण धाम में जुटे श्रद्धालु

Sat, 05 Nov 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shravan Dham for Saptkosi Parikrama
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। मातृ पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली शुक्रवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं की आस्था का गवाह बनी। देवोत्थानी एकादशी पर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मड़हा बिसुही के तट पर स्नान पूजन के बाद श्रवण की प्रतिमा का दर्शन कर सप्तकोसी परिक्रमा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्रवणकुमार की तपोस्थली से होने वाली सप्तकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु अन्नावां बाजार, शिवबाबा, पुराना तहसील तिराहा, शहजादपुर पूर्वी नाका से होकर मालीपुर रोड से पहितीपुर तिराहा होते हुए पहितीपुर बाजार से होकर पवित्र श्रवणधाम पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम शिवबाबा, शहजादपुर स्थित राम जानकी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर माथा भी टेका। श्रवणधाम पहुंचने के बाद दर्शनार्थियों ने एक बार फिर संगम तट पर स्नान करने के बाद श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना भी की। श्रवणधाम से शुरू होने वाली इस सप्तकोसी परिक्रमा में जिले के साथ ही अयोध्या, आजमगढ़ व सुल्तानपुर जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान परिक्रमा मार्ग की बदहाली के कारण श्रद्धालुओं को तमाम दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। प्रशासनिक स्तर पर न तो परिक्रमा मार्ग पर कोई साफ सफाई कराई गई और न ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल इत्यादि की कोई व्यवस्था कराई गई। रस्म अदायगी को सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ पुलिसकर्मी ही तैनात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed