{"_id":"4a7ffe29292f394c64f3f6f410a9f80e","slug":"devotees-descended-to-worship-of-shiva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दर्शन को उमड़े भक्त
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
आस्था के सैलाब में गोते लगाते हुए श्रद्धालु भोर से ही शिव मंदिरों में पहुंच गए। लाइन लगाकर भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। भोर से शुरू हुआ पूजन अर्चन का सिलसिला देर शाम तक मंदिरों में चलता रहा।
विज्ञापन
भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विशेष पूजा की। जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा में पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की और मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए माने जाने वाले सावन मास के पहले सोमवार को पूरा जनपद भक्तिमय रहा। सोमवार को सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों की तरफ शिव भक्तों के कदम बढ़ने लगे। मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन होता है। ऐसे में सावन का पहला सोमवार होने के कारण भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कोई शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर रहा था तो कोई जलाभिषेक। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष आरती भी की।