फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development in Iltiphatganj

ढाई करोड़ से होगा इल्तिफातगंज का विकास

Thu, 13 Feb 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Development in Iltiphatganj
अंबेडकरनगर। करीब ढाई करोड़ रुपये से इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्र में आवागमन, पेयजल, प्रकाश, जलभराव जैसी समस्याओं को दूर कराया जाएगा। 14वें वित्त के योजना के तहत कराए जाने वाले बड़े पैमाने पर विकास कार्य से करीब 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 6 लाख से अधिक राशि से ओपेन जिम का भी निर्माण कराया जाएगा। जरूरी प्रक्रिया के बाद जिम के निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन, जलभराव, प्रकाश, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नगर पंचायत इल्तिफातगंज बोर्ड ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाने को मंजूरी प्रदान की है। बीते दिनों हुई बोर्ड की बैठक में 14वें वित्त के तहत 2 करोड़ 44 लाख 80 हजार 240 रुपये से विकास कराए जाने को मंजूरी प्रदान की गई थी। लिपिक नियाज ने बताया कि 61 लाख 40 हजार रुपये की लागत से मार्ग प्रकाश की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। न सिर्फ नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी बल्कि जो स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। चार लाख 92 हजार 760 रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए न सिर्फ नए हैंडपंप की स्थापना की जाएगी, बल्कि खराब हैंडपंपों को रिबोर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 3 लाख 59 हजार 980 रुपये की लागत से जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। इसमें न सिर्फ नए नालों व नालियों का निर्माण किया जाएगा, बल्कि क्षतिग्रस्त नालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। 1 करोड़ 9 लाख 22 हजार रुपये की लागत से आवागमन व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाएगी। सीसी रोड के निर्माण के साथ ही इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। नगर पंचायत परिसर में 6 लाख 13 हजार रुपये की लागत से ओपेन जिम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद रियाज व संतोष गुप्ता ने कहा कि 14वें वित्त के तहत विकास के लिए जितनी राशि को संस्तुति प्रदान की गई है, उससे उम्मीद है कि आवागमन, जलभरा व पेयजल जैसी समस्याएं दूर हो सकेंगी। नीरज कुमार व मोहम्मद राहत ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर हैंडपंप जवाब देने लगते हैं। ऐसे में न सिर्फ नए हैंडपंप स्थापित किए जाएं, बल्कि जो हैंडपंप खराब पड़े हैं, उन्हें भी रिबोर किया जाए। इसके अलावा जलभराव समस्या भी दूर होने की संभावना है।

लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के विकास कराए जाएंगे। सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण के साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त कराई जाएगी। नगर पंचायत परिसर में ओपेन जिम का भी निर्माण कराया जाएगा।
- उमेश पासी, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed