फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dev Deepawali will celebrate by lighting 30 thousand lamps on the banks of Saryu

सरयू तट पर 30 हजार दीप जला मनाएंगे देव दीपावली

Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali will celebrate by lighting 30 thousand lamps on the banks of Saryu
आलापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को नयागांव स्थित सरयू घाट पर 30 हजार दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि नयागांव के संरक्षक श्रीनिवास दास वेदांती महाराज की देखरेख में संपन्न होगा।
विज्ञापन

देव दीपावली के महत्व को बताते हुए श्रीनिवास दास वेदांती महाराज ने कहा कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। इस दिन धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। इससे देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दान-पुण्य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और तुलसी पूजा भी की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार त्रिपुरासुर राक्षस ने अपने आतंक से पूरी धरती और स्वर्गलोक के सभी लोगों को परेशान कर दिया था। देवता और ऋषि मुनि भी उसके आतंक से त्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर सभी देव उस राक्षस का अंत करने के लिए भगवान शिव से सहायता मांगने गए। भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर दिया। इससे देवलोक में सभी देवता प्रसन्न हो गए और भोलेनाथ की नगरी काशी पहुंचे। सभी देवों ने काशी नगरी में दीपक जलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed