{"_id":"6a2454ad3577078e5f063fff","slug":"destruction-due-to-storm-and-rain-55-poles-and-six-transformers-fell-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157971-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश से तबाही, 55 खंभे और छह ट्रांसफार्मर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश से तबाही, 55 खंभे और छह ट्रांसफार्मर गिरे
विज्ञापन
जलालपुर तहसील क्षेत्र के सुरहुरपुर में गिरा पेड़ व बिजली का खंभा। संवाद
अंबेडकरनगर। आंधी और बारिश का असर पूरे जिले में देखने को मिला। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई आंधी और बारिश देर रात जारी रही। अकबरपुर, जलालपुर व मालीपुर क्षेत्रों में बिजली के 55 खंभे और छह ट्रांसफार्मर गिर गए। इसके अलावा केबल जलने की भी घटनाएं हुईं। इसके चलते करीब 115 गांवों और शहर के कई मोहल्लों में बिजली का संकट खड़ा हो गया। फिलहाल बिजली विभाग मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।
जलालपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों मौसम सामान्य से अलग नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों में दो बार तेज आंधी और बारिश हो चुकी है। शुक्रवार शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात करीब 10 बजे तक चलता रहा। इसके चलते जलालपुर तहसील क्षेत्र के मालीपुर, कल्यानपुर समेत अन्य क्षेत्र में बिजली के 55 खंभे और छह ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। मालीपुर क्षेत्र में मुख्य बाजार, सुरहुरपुर, रुकुंदीपुर समेत करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
इसी तरह कल्यानपुर उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवीए के तीन खंभे, एलटी के 15 पोल व 11 हजार वोल्ट लाइन के पांच खंभे टूट गए। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कांबिंग शुरू कर फॉल्ट ढूंढने शुरू किए तो एक के बाद एक कई खंभे और ट्रांसफार्मर धराशायी मिले। आननफानन बिजली विभाग के अधिकारियों ने खंभे और तार मंगवाकर कार्य शुरू कराया। बावजूद इसके 24 घंटे बाद भी दोनों क्षेत्रों के ज्यादातर गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की ओर से दूसरे फीडरों से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की गई, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। एसडीओ जलालपुर मुकेश कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से समस्या आई है। आपूर्ति बहाल कराने के लिए लगातार काम चल रहा है। शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
यहां भी हुई कटौती
अकबरपुर शहर में ओवरलोड के कारण मुरादाबाद मोहल्ले में बीती रात रेलवे स्टेशन जौहरडीह मार्ग पर रात करीब 1:30 बजे दो जगह केबल जल गया। इसके चलते 12 घंटे आपूर्ति ठप रही। दोपहर करीब एक बजे मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। महरुआ इलाके में जंपर फुंकने के कारण हीड़ी पकड़िया, सरगपुर, किशनीपुर, सारखने, आदमपुर, हुसैनपुर, जमालपुर, आनंद नगर, खजूरी, नेनुआ, रामचौरी, दादूपुर, जयसिंहपुर और दुर्गापुर समेत आसपास के गांवों में वोल्टेज की समस्या रही। रात करीब दो बजे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों की नींद हराम हो गई और पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। सुबह सात बजे चंद मिनटों के लिए आपूर्ति हुई।
पेड़ और डालियां टूटने से आवागमन प्रभावित
अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर हजपुरा से जलालपुर के मध्य कई स्थानों पर पेड़ की डालियों के टूटकर गिरने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सिंगल मार्ग पर लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जलालपुर तहसील क्षेत्र की टिकरी ग्राम सभा में तेज बारिश और आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए। ग्रामीण ननकऊ मौर्य ने बताया कि तेज बारिश और हवा के चलते जामुन और आम के पेड़ गिर गए। इसके साथ ही भैंसों के लिए बनाया गया टिनशेड भी उड़ गया, जिससे पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई जगह बहाल हुई आपूर्ति
जलालपुर तहसील क्षेत्र में आंधी व बारिश के कारण खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। करीब 55 खंभे और छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली विभाग की टीमों ने रात में ही काम शुरू कर दिया था। शनिवार शाम छह बजे तक ज्यादातर स्थानों पर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
- रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता