फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Despite the shutdown, supply started, Lineman died

शटडाउन के बावजूद आपूर्ति शुरू, लाइनमैन की मौत

Sat, 08 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Despite the shutdown, supply started, Lineman died
करंट से झुलसा - फोटो : symbolic

पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही ने शनिवार को एक संविदा लाइनमैन की जान ले ली। शटडाउन लेकर नसीरपुर गांव के निकट हाईटेंशन लाइन का फ्यूज जोड़ने के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से लाइनमैन की खंभे पर ही झुलसकर मौत हो गई। बायां हाथ कटकर नीचे गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने सोलहवां गांव के निकट जहांगीरगंज-कम्हरिया मार्ग जाम कर दिया। वे दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत डिहवा रामगुलाम निवासी रामहित (52) पुत्र रामसूरत रामनगर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग उसने शटडाउन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जहांगीरगंज थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के निकट हाईटेंशन लाइन का फ्यूज जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया। इसी बीच अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। उसका बायां हाथ कोहनी से कटकर नीचे गिर गया।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। फोन कर आपूर्ति रुकवाई तो लाइनमैन का शव नीचे गिर पड़ा। इस बीच घटना से नाराजगी ग्रामीणों ने गांव के निकट जहांगीरगंज-कम्हरिया मार्ग जाम कर दिया।

वे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, मृतक के पुत्र को संविदा पर नौकरी व 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार राजकुमार मौर्या व थानाध्यक्ष वासुदेव राणा ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

कुछ देर बाद एसडीओ विद्युत रमाशंकर व जेई आईबी मौर्य ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। एसडीओ विद्युत ने आश्वस्त किया कि मृतक के पुत्र को संविदा पर नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने विभाग की तरफ से 50 हजार रुपये की नगद सहायता देने के साथ ही दो लाख रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया। उधर तहसीलदार राजकुमार ने मृतक आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये शासन से दिलाने का आश्वासन दिया।


घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई दलसिंगार यादव ने मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर  छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed