फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Despite remains strong sunlight, cold remains

तेज धूप के बावजूद गलन बरकरार

Mon, 16 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Despite remains strong sunlight, cold remains
अंबेडकरनगर में कड़ाके की ठंड में सोमवार को अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को गलन से खास राहत नहीं मिली। अभी भी ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। ठंड से बचने को लोग खुद ही अलाव की व्यवस्था कर तापते दिखे। उधर, डीएम के निर्देश के बाद भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के ज्यादातर निजी विद्यालय खुले रहे। ऐसे में नन्हे-मुन्ने बच्चों को ठिठुरते हुए विद्यालय जाना पड़ा।

विज्ञापन


अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कड़ाके की ठंड के बीच लगातार निकल रही तेज धूप से आमजन को थोड़ी राहत तो मिल रही है लेकिन गलन बरकरार है। सोमवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में रौनक छा गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारी कार्यालय के बाहर धूप का आनंद लेते दिखे। जैसे-जैसे सूरज ढलता जा रहा था, गलन और भी बढ़ती जा रही थी। ऐसे में लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घरों को लौट गए। उधर, कड़ाके की ठंड को देखते हुए 20 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने के डीएम के निर्देश की सोमवार को जिले में धज्जियां उड़ती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर निजी विद्यालय खुले रहे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए  विद्यालय जाना पड़ा। विद्यालयों की मनमानी से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। अभिभावक राजेश कुमार, महेश तिवारी व सुधांशु ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को ठिठुरते हुए विद्यालय भेजना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed