{"_id":"5e629b098ebc3eeb2503d76b","slug":"desi-sharab-ambedkar-nagar-news-lko5124609153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय पांच शराब तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय पांच शराब तस्कर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार भोर में अन्तर जनपदीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एएसपी अवनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने अवैध शराब लेकर जा रही दो पिकअप को पकड़ लिया। दोनों से 160 कैरेट ब्लू लाइम रैपर 200 एमएल की देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा पांच तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चार मोबाइल व 1775 रुपए भी बरामद हुए। पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी ने 15 हजार रुपए का नकद इनाम दिया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में अन्तरजनपदीय शराब तस्कर गिरोह का खुलासा किया। एसपी के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस एएसपी अवनीष कुमार मिश्र व सीओ अमरबहादुर के नेतृत्व में जांच अभियान चला रही थी। शुक्रवार भोर करीब साढ़े 3 बजे एएसपी, सीओ अमरबहादुर व इब्राहिमपुर एसओ संजय कुमार सिंह स्वाट व सर्विलांस पुलिस टीम के साथ निरीक्षण अभियान चला रहे थे। इसी बीच बरुआ जलाकी मोड़ के पास दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली तो उसमें 160 कैरेट ब्लू लाइम रैपर लगी 200 एमएल की शराब बरामद की। इसकी मात्रा 990 लीटर है। इसके अलावा पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। उनके पास से चार मोबाइल व 1775 रुपए नकद बरामद हुए। मौके से पांच अभियुक्त पकड़े गए। उनकी पहचान राणा प्रताप सिंह निवासी अनिरुद्धनगर रानीपुर कादीपुर सुल्तानपुर, राजेश कुमार फिरइका पुरवा मौजा शेरगढ़ थाना कुंडा प्रतापगढ़, चंदन सिंह निवासी बहोदीनपुर, थाना गोसाईगंज, जिला सुल्तानपुर, अमन यादव निवासी पाकड़पुर, थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर, शैलेष सरोज निवासी फिरइ का पुरवा, मौजा शेरगढ़, थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये सब संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। जौनपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों में शराब की तस्करी करते हैं। छापामार टीम में एसआई रामप्रताप यादव, शिवकुमार, जयकिशन, पवन कुमार यादव, आकाश गुप्त, श्यामसुंदर, प्रताप कुमार मौर्य, विकास ओझा, प्रदीप सिंह स्वॉट टीम व उमेश यादव आदि शामिल रहे। एसपी ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपए का नकद इनाम दिया है।