फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deputy CM inaugurated B.Ed building

डिप्टी सीएम ने किया बीएड भवन का लोकार्पण

Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM inaugurated B.Ed building
भीटी (अंबेडकरनगर)। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बथुआ चंदौका गांव पहुंचकर फूला देवी चन्द्रधर मिश्र महाविद्यालय के नवनिर्मित बीएड संकाय भवन का लोकार्पण किया। कहा कि इस भवन के बनने से छात्र-छात्राओं को बेेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

भीटी तहसील के बथुआ गांव में बने महाविद्यालय परिसर में शनिवार सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हेलीकाप्टर से पहुंचे। डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी अजीत कुमार सिन्हा, प्रबंधक व कार्यक्रम आयोजक मधुसूदन मिश्र उर्फ कल्लू बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, अवधेश द्विवेदी आदि ने अगुवानी की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। उन्होंने वहां चल रहे रामकथा मंच पर पहुंचने के साथ ही मंदिर में जलाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया। जिले व प्रदेश की भलाई के लिए प्रार्थना की। राजनीतिक टिप्पणी बयानबाजी से वे पूरे कार्यक्रम में बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू, जिलामंत्री विनय पांडेय व संतोष सिंह आदि ने भी डिप्टी सीएम का स्वागत किया। मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ जरूरी फीडबैक लिया। इसके बाद वे यहां से अयोध्या जनपद के लिए निकल गए। डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed