Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dentist dies due to collision with private bus

Ambedkar Nagar News: प्राइवेट बस की टक्कर से दंत चिकित्सक की मौत

Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dentist dies due to collision with private bus
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।
अंबेडकरनगर। महाकुंभ में परिवार संग स्नान पूजन कर वापस घर लौट रहे अकबरपुर के गांधीनगर निवासी दंत चिकित्सक डॉ. मनीष पांडेय की मंगलवार भोर में सड़क हादसे में मौत हो गई। अकबरपुर-सुल्तानपुर हाईवे पर सुखारीगंज के निकट उनकी कार में सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर लग गई। हादसे में कार पर सवार उनकी पत्नी, बेटा व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीनों लोगों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर के गांधीनगर मोहल्ला निवासी डॉ. मनीष पांडेय (47) इल्तिफातगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट रामकृष्णा डेंटल एंड ओरल हेल्थ केयर सेंटर का संचालन करते थे। सोमवार सुबह वह कार से परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। उनके साथ अयोध्या निवासी उनकी बुआ अर्चना मिश्रा का परिवार भी गया था। मंगलवार को सभी वापस लौट रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेस के कटका थानाक्षेत्र के निकट सभी ने चाय पी। इसके बाद उनकी बुआ का परिवार अयोध्या के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


डॉ. मनीष पांडेय भी अकबरपुर के लिए चल पड़े। आगे की सीट पर उनकी पत्नी अलका (42) बैठी थीं। पीछे बेटा आशुतोष (8) और मनीष की भाभी शालिनी पांडेय (45) बैठी थीं। कार सुखारीगंज गांव के निकट बाबा भट्ठे के पास पहुंची थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस सामने से टकरा गई। कार हवा में उछली और सड़क से दूर 10 फीट गड्ढे में जाकर पेड़ में जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने के बाद भी हादसे में दंत चिकित्सक की मौत हो गई। पत्नी, बेटा और उनकी भाभी गंभीर रूप से रूप से घायल हो गईं। बस यात्रियों में से कुछ लोग मदद के लिए आगे आए और कार से चिकित्सक की पत्नी, बेटे व भाभी को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी।




बस यात्री भी हुए चोटिल

बस पर करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 15 चोटिल हो गए। हादसे के बाद वे दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर निकल गए। स्थानीय अस्पताल में किसी ने उपचार नहीं कराया।

कार का अगला हिस्सा काटकर निकाला शव

डॉ. मनीष पांडेय का शरीर कार के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस के आने के बाद कार का अगला हिस्सा काटकर उनका शव बाहर निकाला गया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।





120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी बस

अंबेडकरनगर। अकबरपुर से प्रयागराज जाने वाली बस से चिकित्सक की कार में टक्कर लगी थी। हादसे के वक्त बस की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और कार से जा टकराई। ये बातें बताईं हादसे के वक्त बस पर बैठे शहजादपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय ने।

आशुतोष के मुताबिक वह बस चालक के निकट वाली सीट पर बैठकर प्रयागराज जा रहे थे। वह जिस बस पर बैठे थे, उसके पीछे दूसरी प्राइवेट बस लगी थी। वह प्रयागराज जा रही थी। सवारी बैठाने को लेकर दोनों बसों के चालक तेज गति से ड्राइविंग कर बार-बार ओवरटेक कर रहे थे। यात्रियों के मना करने के बाद भी चालक बस की रफ्तार कम नहीं कर रहा था। जिस समय कार में बस की टक्कर हुई, उस समय बस 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी। चालक की इसी चूक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद बस का अगला टायर निकल गया। बस अनियंत्रित हो गई। बस में बैठे यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। कोई खिड़की से जा टकराया तो कोई सीट के लोहे से घायल हो गया। बस में चीखपुकार मच गई। बस में बैठे 15 यात्री चोटिल हो गए।


गांधीनगर आवास पर पसरा रहा सन्नाटा
दंत चिकित्सक डॉ. मनीष पांडेय की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांधीनगर स्थित आवास पर मोहल्ले की महिलाएं जुटने लगीं। चिकित्सक की मौत की जानकारी उनके वृद्ध बीमार पिता रामनयन पांडेय को नहीं दी गई थी। ऐसे में वहां आने वाले लोगों को बाहर से ही विदा कर दिया जा रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन समेत नाते रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। डॉ. मनीष भाजपा नेता डॉ. अमित त्रिपाठी के बहनोई थे। सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री विनय पांडेय, शिक्षण संस्थान के जिला संयोजक संतोष सिंह आदि ने पीड़ित के पैतृक गांव जमुनीपुर मठिया पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed