फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dense fog in the morning, light sunshine in the afternoon

Ambedkar Nagar News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर बाद निकली हल्की धूप

Thu, 30 Jan 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, light sunshine in the afternoon
कोहरे से गेहूं की फसल को होगा फायदा।
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से आवागमन प्रभावित रहा। इसके चलते वाहन चालक सड़कों पर हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे। वहीं किसानों का मानना है कि कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा तो फूल वाली फसलों को नुकसान होगा। सुबह से दोपहर तक धूप और बादल के बीच आंखमिचौली का खेल चला। इसके बाद हल्की धूप निकली। इससे लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। हाल यह रहा कि हाईवे पर वाहन सवार बहुत कम रफ्तार से गुजरे। भोर से सुबह नौ बजे तक लाइट जलाकर वाहन चालकों को गुजरना पड़ा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा और हर मार्ग पर कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इससे गेहूं की फसल को फायदा और अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. शशांक शेखर सिंह ने बताया कि थोड़े समय तक पड़ने वाले कोहरे का फसलों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। कोहरा ज्यादा दिनों तक छाए रहने से पौधे की आंतरिक क्रियाएं प्रभावित होने लगती हैं। यह घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किसान को पानी की कम जरूरत पड़ती है। कोहरा लगातार कई दिनों तक छाया रहने और हवा में ज्यादा नमीं से सरसों, आलू, धनिया आदि फसलों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इन फसलों में रोग बढ़ने की संभावना हो जाती है। कोहरा होने के कारण मधुमक्खियां फसलों पर नहीं पहुंच पाती हैं, जिसके कारण सरसों, मटर आदि फसलों में परागण ठीक से नहीं हो पाता है। इससे फलियों में दाने कम बनते हैं।
विज्ञापन



तापमान में आई गिरावट
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 1.2 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने और पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed