फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue wreaks havoc, five new patients found, department on alert

Ambedkar Nagar News: डेंगू का कहर, पांच नए मरीज मिले, विभाग अलर्ट

Sat, 11 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dengue wreaks havoc, five new patients found, department on alert
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में पांच नए डेंगू मरीज सामने आए हैं, जिससे मरीजों का आंकड़ा 80 के पार पहुंच गया है। साथ ही मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के भी मरीज मिल चुके हैं। अब तक पांच मलेरिया व एक जेई का मामला सामने आ चुका है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्क्रीनिंग और रैपिड टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. आरपी द्विवेदी के मुताबिक, हर दिन औसतन 175 बुखार के मरीज जांच के लिए आ रहे हैं, जिनमें डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अधिकांश मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, लेकिन उन्हें उपचार के साथ सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को कॉलेज में 1535 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों की रैपिड जांच के बाद यदि डेंगू की पुष्टि होती है तो एलाइजा जांच कराना अनिवार्य किया गया है। जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां डॉक्टरों की टीम भेजकर फॉलोअप जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में उपलब्ध है जांच की सुविधा
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वंशीलाल ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की रैपिड और एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है। एलाइजा जांच के लिए सैंपल को मेडिकल कॉलेज स्थित बीएसएल-2 लैब भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि निजी लैबों में एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed