{"_id":"60e498338ebc3eccc61995e1","slug":"demonstration-of-congress-workers-against-inflation-ambedkar-nagar-news-lko585771713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Demonstration of Congress workers against inflation","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Demonstration of Congress workers against inflation
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पदमार्च कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ती महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद एसडीएम को सौंपा। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। एक तरफ जहां महंगाई सुरसा की तरफ बढ़ती जा रही है वहीं आमदनी घटने के साथ ही उनकी बचत में भी कमी आ रही है।
बढ़ती महंगाई को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक थाली बजाते हुए पदमार्च निकालने के बाद धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों का ही नतीजा है कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
रामकुमार पाल, डा. विजयश्खंकर तिवारी, गुलाम रसूल, विशाल वर्मा, रवीश शुक्ला आदि ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि होने से दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि से मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इसकी रोकथाम को कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना देने को विवश होंगे।