{"_id":"62e96f67e173057bb67e478d","slug":"demonstrating-teachers-raised-demand-for-outstanding-payment-ambedkar-nagar-news-lko6423959178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर शिक्षकों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर शिक्षकों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन होता है तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। चेतावनी दी कि वेतन भुगतान न होने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जबकि भुगतान की मांग पर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया। तीन माह से वेतन भुगतान न होने से शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
आशाराम वर्मा, सुशील कांत दुबे, मनोज कुमार, संजय तिवारी, केपी राय, पवन जायसवाल, प्रदीप कुमार, अखिलेश तिवारी, प्रवीण द्विवेदी व महेंद्र यादव आदि ने नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब वेतन भुगतान की मांग की। चेतावनी दी कि वेतन भुगतान न होने पर बुधवार से डीआईओएस कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।