फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand to get the sports ground case investigated by another police station

Ambedkar Nagar News: खेल मैदान प्रकरण की जांच दूसरे थाने से कराने की मांग

Wed, 09 Apr 2025 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the sports ground case investigated by another police station

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा में बीते दिनों खेल मैदान पर हुए विवाद के मामले में एक नया मोड़ आया है, जिस जमीन पर संस्था खेल का मैदान होने का दावा कर रही है, उस जमीन को अकबरपुर के एक व्यक्ति ने निजी संपत्ति बताया है। साथ ही चार अप्रैल को दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना किसी अन्य थाने से कराने की मांग एसपी से की है।

शहर के मोहल्ला मीरानपुर निवासी शाह आलम ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने वर्ष 2009 में टांडा के चिंतौरा में कुछ लोगों से 14 लाख रुपये देकर खरीदी थी। आरोप है कि कुछ सफेदपोश भू माफिया ने एक संस्था बनाकर जमीन के संबंध में आपत्तियां प्रस्तुत कीं और इसके खेल क्लब की जमीन बता दी।
विज्ञापन




लंबी सुनवाई के बाद फरवरी 2022 में टांडा तहसीलदार ने एक आदेश जारी किया, जिसमें भूमि पर आई आपत्तियों को खारिज करते शाह आलम के पक्ष में फैसला दिया। शाह आलम के मुताबिक भूमि का बैनामा व खतौनीधारक होने के बावजूद उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। चार अप्रैल को टांडा कोतवाली में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें उसका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह आलम ने एसपी से मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके। जमीन पर कब्जे के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम अविनाश सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की थी। एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर ने बताया कि इस जमीन का प्रकरण न्यायालय में लंबित है। 2022 में हुए तहसीलदार के आदेश पर भी मामला विचाराधीन है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed