Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Decomposed body of a confectioner found in a room

Ambedkar Nagar News: कमरे में मिला हलवाई का सड़ा-गला शव

Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a confectioner found in a room
मनोज शर्मा।फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के फत्तेपुर पकड़ी शहजादपुर में सोमवार शाम कैंसर पीड़ित हलवाई मनोज शर्मा (40) का शव उनके ही कमरे में सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करीब पांच दिन पहले हुई थी। हैरानी की बात यह है कि मनोज की मां लखापति भी उसी घर में मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बताया जा रहा है कि उनकी मनोदशा ठीक नहीं रहती है। सोमवार को बहन के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। फिलहाल परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनोज हलवाई का काम करते थे और अपनी मां लखापति के साथ रहते थे। करीब तीन महीने पहले उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगे थे। पिछले डेढ़ महीने से उन्होंने काम पर जाना भी बंद कर दिया था। बताया जाता है कि इस दौरान वह शराब का सेवन भी अधिक करने लगे थे।
विज्ञापन

सोमवार को मनोज की बहन उर्मिला, निवासी खेमापुर (अहिरौली), घर पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। घर में तीन कमरे हैं। बीच वाले कमरे में मनोज का शव तख्त पर पड़ा था। शव काफी सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। मां लखापति घर के बाहर बैठी थीं, लेकिन घटना के बारे में कुछ नहीं बता रही थीं। पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयाें की पहले हो चुकी थी मौत
उर्मिला ने बताया कि उनकी शादी करीब 30 साल पहले खेमापुर निवासी कपिल शर्मा से हुई थी। उनके चाचा सुशील कुमार की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थीं। वहां से निकलने के बाद मायके पहुंचीं तो भाई की मौत की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि परिवार में तीन भाई थे। मनोज से बड़े भाई अशोक और छोटे भाई विक्रम की करीब 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता हरिश्चंद्र की भी करीब 10 साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मां लखापति और मनोज एक साथ रह रहे थे। उर्मिला के मुताबिक, दोनों भाइयों की मौत के बाद एक रिश्तेदार ने उनके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। इसको लेकर करीब 10 साल से मुकदमा चल रहा है। हालांकि, मकान पर कब्जा अभी भी उनके परिवार का ही है। उन्होंने भाई की मौत के मामले में किसी पर संदेह नहीं जताया है।
आसपास के लोगों को भी नहीं लगी भनक
मनोज की मौत की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोज के घर में खाना नहीं बनता था। मां-बेटा आसपास के लोगों से मांगकर खाना खाते थे। शव की स्थिति देखकर करीब पांच दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव से दुर्गंध भी उठ रही थी, इसके बावजूद आसपास के लोगों को घटना की भनक नहीं लगी। इस बात को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मनोज की मौत चार से पांच दिन पहले होने की आशंका है। मनोज कैंसर से पीड़ित थे। शरीर में कीड़े पड़ गए थे। मनोज की मां की मनोदशा ठीक नहीं रहती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कुमार नौहवार, सीओ सिटी

मनोज शर्मा।फाइल फोटो

मनोज शर्मा।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article