{"_id":"6907a02015526f689b096c91","slug":"declining-gold-and-silver-prices-bring-revival-to-business-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-144616-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सोने-चांदी के दाम घटने से कारोबार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सोने-चांदी के दाम घटने से कारोबार में लौटी रौनक
Sun, 02 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली के बाद से सोने और चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं, ऐसे में जिससे अब फिर से आभूषण दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। लो सहालग के लिए अभी से खरीदारी और एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। दाम कम होने के कारण लोगों को बड़ी राहत भी मिली है।
जिले में दीपावली पर्व से पहले सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था। बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत सात हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुई है, जबकि चांदी 30,000 रुपये प्रति किग्रा तक लुढ़क गई है। इसके चलते लगन में सोना-चांदी के आभूषण की खरीदारी के लिए लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। सोना 24 कैरेट अब 1,24,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी 1,48,000 प्रति किलो है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना-चांदी के दाम घटने से ग्राहकों की ओर से लगातार सोने-चांदी के आभूषण बनाने के आर्डर मिल रहे हैं। इससे लगता है कि कीमतों के घटने से बीते वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार बहुत बढि़या रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -
बेहतर कारोबार की आस
सोने और चांदी की कीमतों में कमी हुई है, इससे ग्राहक खरीदारी की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि इस बार लगन पर पहले से बेहतर कारोबार होगा।
- राजकुमार सेठ, सराफा व्यापारी शहजादपुर
--
आ रहे ऑर्डर
लगन शुरु होने से सोने-चांदी के लोग आभूषणों की खरीदारी के लिए लगातार ऑर्डर दे रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी सर्राफा बाजार में कीमत घटने का अधिक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
- विकास सेठ, सराफा व्यापारी शहजादपुर