{"_id":"64612844a5a8ac2b66003938","slug":"death-river-ambedkar-nagar-news-c-13-1-235400-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में डूबे चार युवक, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में डूबे चार युवक, दो को बचाया
Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ कम्हरियाघाट पर पूजन अर्चन के लिए गए चार युवक रविवार को सरयू नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को तो बचा लिया लेकिन दो युवक पानी में बह गए। उनकी तलाश के लिए अब एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है जो सोमवार को यहां पहुंचकर नए सिरे से खोजबीन करेगी। जिन दो युवकों का पता नहीं चला है वे आपस में सगे भाई हैं।
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कम्हरियाघाट पर रविवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई जब चार युवक एक एक कर सरयू में डूब गए। परिवार संग पहुंचे ये युवक वहां पर पूजा-अर्चना करने से पहले नहाने के लिए गए थे। युवकों के नदी में डूबते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की। इन लोगों ने आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी कमलेश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र शुभम और राजेसुल्तानपुर के देवरिया पंडित गांव निवासी अमरेश गुप्त के 22 वर्षीय पुत्र विवेक को बचा लिया। दोनों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल नदी के दूसरे छोर पर स्थित गोरखपुर जनपद के बेलघाट स्थित सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया।
नदी में बहे दोनों युवक गोरखपुर के निवासी
उधर गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के मकरहां निवासी सर्वानंद गुप्त के दो पुत्रों सचिन (19) और अमित (18) का सुराग नहीं लग सका। वे दोनों पानी में बह गए। स्थानीय गोताखोरों को सफलता न मिलने पर प्रशासन ने अब एनडीआरएफ की मदद मांगी है। एसडीएम सौरभ शुक्ल ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को पत्र भेजा गया है। सोमवार को नए सिरे से युवकों की तलाश कराई जाएगी।