फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of the young man from electric shock

करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 04 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 04 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death of the young man from electric shock
ब‌िजली के शाॅक से मौत - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अकबरपुर के काशीपुर बगिया गांव में रविवार शाम एक युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने अकबरपुर-टांडा मार्ग जाम कर दिया और दोषी विद्युत कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


अरियाबाजार के निकट काशीपुर बगिया गांव निवासी विनोद राजभर (20) रविवार देरशाम गांव के निकट विद्युत तार की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिनों आई आंधी में तार टूट गया था जिसमें करंट नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को उसमें अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इससे वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने अकबरपुर-टांडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बसपा नेता बालमुकुंद धुरिया ने कहा कि कई गांवों में ऐसी स्थिति है, जहां अभी तक गिरे हुए तारों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ऐसे में हर जगह हादसे की आशंका बनी हुई है। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ राघवेंद्र मिश्र ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed