फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of newborn after delivery, allegation of negligence

Ambedkar Nagar News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 24 Jul 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn after delivery, allegation of negligence
अंबेडकरनगर। सीएचसी नगपुर में महिला को प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। उधर परिजनों ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी जितेंद्र पाल ने प्रसव पीड़ा के बाद अपनी पत्नी वंदना पाल को 19 जुलाई की सुबह सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, उसे पुत्री पैदा हुई। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते नवजात के पेट में गंदा पानी चला गया। आरोप है कि पेट की सफाई को लेकर चिकित्सकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। 19 जुलाई की देर रात नवजात की तबीयत अधिक बिगड़ी। इस पर सीनियर चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा गया। आरोप है कि चिकित्सक नहीं आए। स्टाफ नर्स ने ही इलाज किया, दवाएं भी बाहर से मंगवाई गईं। दूसरे दिन उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि घर ले जाने के बाद जब फिर से नवजात की तबीयत खराब हुई तो उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां 21 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद जितेंद्र ने पूरे मामले की शिकायत सीएमओ से करते हुए जलालपुर कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि यदि समय रहते बेहतर ढंग से इलाज किया गया होता उसकी पुत्री की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें शामिल अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ व डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह शामिल हैं। टीम से दो दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed