फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of child from electric current

करंट से मासूम की जान गई

Sun, 21 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 21 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Death of child from electric current
ब‌िजली के शाॅक से मौत - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत मछलीगांव में एक मासूम की हीटर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। कजपुरा निवासी शबीहुल की पत्नी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र बबलू के साथ एक सप्ताह पूर्व सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछलीगांव अपने मायके गई हुई थी। शनिवार देर शाम वह हीटर पर दूध गर्म कर रही थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि हीटर पर दूध रखकर वह किसी काम से कहीं चली गई। बबलू वहीं खेल रहा था। इसी बीच दूध उबलकर गिरने लगा। इसी दौरान बबलू दूध के जरिये हीटर से उतरे करंट की चपेट में आ गया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे परिवारीजन उसे किसी तरह वहां से दूर ले गए लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत रामदासपट्टी गांव में शनिवार देर शाम करंट की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार मनोज (18) पुत्र रामलाल शनिवार देर शाम घर की वायरिंग ठीक कर रहा था। इसी बीच खुले तार पर उसका हाथ पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।  परिवारीजनों ने  उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करााया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed