फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death in road accident

टेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Death in road accident
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवकों का घायल अवस्था में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के पाभीपुर निवासी उमेश कुमार (26) की मंगलवार रात टांडा कलवारी मार्ग पर टेलर की टक्कर से मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके साथ पीछे बाइक पर बैठा उसी गांव का निवासी मनोज कुमार (35) घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज का उपचार चल रहा है। घटना उस समय हुई जब दोनों एक बाइक से कलवारी पुल की तरफ से टांडा आ रहे थे। टेलर की टक्कर से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी गिरिजाशंकर (42) मंगलवार देरशाम सिकंदरपुर बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed