फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death During delivery

दुष्कर्म पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत

Wed, 18 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Death During delivery
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की सोमवार देर शाम प्रसव के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। दुष्कर्म के आरोपी के पिता को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया, जबकि दुष्कर्मी पहले से ही जेल में है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया और बाद में दुष्कर्मी शादी से इंकार कर दिया। लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस ने मामले में मंसूरगंज निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसे बीते नवंबर में ही जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है। उधर हवस की शिकार नाबालिग किशोरी को गर्भवती होने के चलते गत दिवस प्रसव पीड़ा पर जहांगीरगंज सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पीड़िता ने प्रसव के बाद एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रसव के कुछ देर बाद ही सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। इसे लेकर परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के निकट सड़क जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया। सोमवार देर शाम शव के पहुंचने पर पुलिस टीम की मौजूदगी में उसे दफना दिया गया। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शांतिभंग की आशंका में आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया है। मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। ऐसे में दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी नवजात की देखभाल अस्पताल प्रबंधन की द्वारा बाल संरक्षण समिति की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed