फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of youth found in field under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव

Sat, 17 Aug 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 17 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in field under suspicious circumstances
अंबेडकरनगर। दो दिन पूर्व घर से लापता एक व्यक्ति का शव घर से पांच किलोमीटर दूर करमुलहा गांव के निकट खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। अकबरपुर कोतवाली के राबीबहाउद्दीनपुर मुहल्ला निवासी दयाशंकर पांडेय के अनुसार उनके छोटे भाई दुर्गा प्रसाद (30) का विवाह नहीं हुआ था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इलाज चल रहा था। वह अक्सर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह को भी वह घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। शनिवार की दोपहर पुलिसकर्मियों ने फोन कर उनके भाई का शव करमुलहा गांव के पास मिलने की सूचना दी। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed