{"_id":"66560cf6f6872de0620253af","slug":"dead-body-of-young-man-who-left-home-found-in-field-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-115836-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर से निकले युवक का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर से निकले युवक का खेत में मिला शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में घर से निकले युवक का शव कुछ दूरी पर स्थित खेत में मंगलवार सुबह पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजेपुर धावां ग्राम पंचायत के सम्मनपुर पुरवे का रहने वाला शक्ति राजभर (20) सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया था। वह कब बाहर निकला इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 100 मीटर दूर खेत में पड़े होने की खबर गांव में तेजी से फैली। रोते-पीटते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की। घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।