{"_id":"6706ea647e5fae1db701b534","slug":"dead-body-of-young-man-taken-out-from-grave-post-mortem-will-be-done-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122610-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कब्र से निकलवाया युवक का शव, होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कब्र से निकलवाया युवक का शव, होगा पोस्टमार्टम
Thu, 10 Oct 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
अन्नावां बाजार में अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया गया शव।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद बुधवार को कब्र खोद कर युवक का शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावां गांव निवासी अलाउद्दीन का आरोप है कि उनके पुत्र सलाहुद्दीन की बीते दिनों निर्मम तरह से पिटाई की गई थी। इसी कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस द्वारा मामले में टालमटोल किए जाने से मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। मृतक के पिता ने अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में पुत्र के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग भी की। इसी के बाद तहसीलदार अकबरपुर की मौजूदगी में अहिरौली पुलिस ने कब्र खोद कर शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।