फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of young man found next to liquor vend

Ambedkar Nagar News: शराब ठेके के बगल में मिला युवक का शव

Sat, 06 Apr 2024 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found next to liquor vend
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रिउना गांव स्थित शराब ठेके के बगल कमरे में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के बगल ही शराब का पाउच व ग्लास भी फेंका मिला। पुलिस के अनुसार अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के मजरा मझौवा निवासी शबनम कुमार धुरिया (35) शनिवार दिन में रिउना गांव स्थित शराब ठेके के बगल स्थित एक कमरे में दीवार के सहारे जमीन पर बैठा दिखा। आसपास के लोग जब उधर गए तो उसे उठाने की कोशिश किया लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने आसपास छानबीन की। शराब के कई पाउच व ग्लास वहां पड़े पाए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने के कारण मौत होने का मामला लग रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार ने इस मामले में कोई शिकायत फिलहाल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed