फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of young man found hanging, relatives jammed

युवक का लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, relatives jammed
अंबेडकरनगर के मोहनगंज चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम करते नाराज परिजन व अन्य । - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के हजियापुर गांव में सोमवार को सुबह लोहे के एंगल से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज चौराहे पर शव रखकर टांडा हंसवर मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया गया कि प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के समझाने पर जाम खत्म हो सका। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती व उसके पिता सहित अन्य परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

20 मार्च को मोहम्मद अरमान (19) निवासी मोहल्ला आजादनगर मुबारकपुर कोतवाली टांडा अपने दोस्त मोहम्मद शकील निवासी ग्राम हजियापुर, थाना अलीगंज के भाई की बरात में शामिल होने घर से एक बजे गया था। देर रात बरात तो लौट आयी, लेकिन मोहम्मद अरमान अपने घर नहीं लौटा। पिता को फोन पर बताया कि वह सुबह आएगा। बताया जाता है कि हजियापुर निवासी एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को सुबह मोहम्मद अरमान का शव उस लड़की के घर के निकट लोहे के एंगल में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए बेच दिया। इस बीच अरमान के भाई मोहम्मद अशरफ ने भाई की हत्या किए जाने की तहरीर अलीगंज थाने में दी। कहा कि उसके भाई का हजियापुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साजिश के तहत युवती के परिवारीजनों की ओर से हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन टांडा कोतवाली के मोहनगंज चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर टांडा हंसवर मार्ग जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मामले में प्रेमिका सहित उसके पिता व परिवारीजनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। सड़क जाम करने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुल सका और आवागमन बहाल हुआ। अलीगंज एसओ अलीगंज नागेंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed